बागपत, अगस्त 24 -- बड़ौत। उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर बड़ौत शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामहरि पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान पुष्पेंद्र राणा, संजीव कुमार, सुभाष शर्मा, रामरंग पंवार, इरशाद आलम, मोहम्मद प्रवेज, रविंद्र तोमर बिजरौल, जयप्रकाश सरोहा, मदन सिंह, पुनीत खोकर, बिजेंद्र शर्मा, आर्यन, शोकेन्द्र तोमर, सोमपाल, किशनपाल शर्मा और ओंकार दत्त आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राष्ट्रगान की अवमानना का आरोप, कांग्रेसियों ने कोतवाली में द...