श्रावस्ती, अगस्त 24 -- श्रावस्ती। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के दौरान गाड़ी में बैठकर चले जाने का आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया। साथ ही उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, मनरेगा प्रभारी अधिवक्ता अमन पाण्डेय, जिला महासचिव एहसान चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तिवारी, हेमंत कुमार पाठक, चंद्रपाल सिंह यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: राष्ट्रगान के अपमान में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- कांग्र...