मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने गुरुवार को सदर तहसील कार्यालय परिसर स्थित सभागार में राष्ट्रगान के साथ स्व-जनगणना प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मे जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का शुभारंभ हो गया है। पहले चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया 7 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। खुद एसडीएम,तहसीलदार सदर,सभी नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक,लेखपाल, अमीन एवं लिपिकीय स्टाफ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने स्व- गणना के लिए ऑनलाइन प्रपत्र भरा। साथ ही एसडीएम ने तहसील के अन्य कर्मचारियों,व्यापारियों, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से सेनस-2027 एचएलओ पर ऑनलाइन अपने मकान आदि के बारे में जानकारी खुद से भरने की अपील की। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष फरवरी से व्यक्तिगत जनगणना क...