राष्ट्रकवि नारी चेतना के प्रति थे सजग
भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएन कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि दिनकर केवल पुरुषार्थ के ही कवि नहीं थे, वे नारी चेतना के प्रति भी सजग थे। इस पर उन्होंने उर्वंशी का उदाहरण पेश किया। मंच संचालन हिन्दी विभाग की डॉ. दिव्या रानी ने किया। उन्होंने कहा कि दिनकर ऐसे कवि थे जिन्होंने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। डॉ. विजेन्द्र कुमार यादव ने रामधारी सिंह दिनकर को देश का गौरव और राष्ट्रकवि कहा। डॉ. सुजाता कुमारी ने कहा कि दिनकर ने अंगप्रदेश की धरती को केवल अपने पास ही नहीं रखा, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से इस धरती की चेतना को राष्ट्र की चेतना से जोड़ दिया। यह भी पढ़ें- A...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.