पटना, फरवरी 11 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राशि नहीं रहने के कारण नौ लाख 15 हजार आवास का निर्माण लंबित है। प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण यह स्थिति आयी है। विभाग की ओर से लगातार केंद्र सरकार को आग्रह किया जा रहा है कि राशि जारी करें। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही राशि मिलेगा और आवास का निर्माण पूरा कराया जाएगा। मंत्री ने मंजीत कुमार सिंह के सवाल पर अपना उत्तर रख रहे थे। मंत्री ने विस्तार से बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य को स्टेट नोडल एकाउंट बनाने को कहा था, जो अब-तक नहीं बना सका है। यही कारण है कि केंद्र के द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया था। विभाग के विशेष आग्रह पर 31 जनवरी, 2026 तक के लिए पूर्व की व्यवस्था के तहत ही राशि भेजने पर केंद्र ने सहमति दी थी। अब, फ...