राशि गबन में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी
बक्सर, सितम्बर 3 -- पेज तीन के लिए ---- चौसा, एक संवाददाता। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी पर राशि गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के चौसा शाखा के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में बताया है कि भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, इंडसइंड बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह शहरी और ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान कर वित्तीय सहायता प्रदान करती है। शाखा प्रबंधक ने शाखा में कार्यरत ओमप्रकाश सिंह नामक एक कर्मचारी पर कंपनी का 638063 रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.