गिरडीह, जून 2 -- गिरिडीह। कांग्रेस नेता उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने गिरिडीह में 25 लाख की सरकारी राशि के गबन का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्य सचिव, झारखंड सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। इस पर उपेंद्र सिंह ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि सरकारी गबन राशि के मामले में किन्हीं के द्वारा उन्हें भ्रमित किया गया था। सिंह ने कहा कि गांडेय प्रखंड के पंचायत जामजोरी के अंतर्गत एक ग्रामीण सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गिरिडीह द्वारा कराया गया है। जिसमें उन्हें शिकायत मिली थी। जिसके आलोक में उन्होंने पत्र लिखा था। कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण करने पर कार्य संतोष जनक मिला है। यह भी पढ़ें- गोमिया क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री योगेंद्र महतो ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...