सासाराम, जनवरी 28 -- बिक्रमगंज, हिटी। नासरीगंज प्रखंड के कैथी गांव से एसडीएम प्रभात कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पुत्र को सरकारी राशि गबन के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि गिरफ्तार आरोपित पोखराहां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के पुत्र मुख्य अभियुक्त जमालपुर निवासी रंजीत प्रसाद उर्फ भोलू को दो करोड़ पांच लाख 39 हजार 631 रुपये की सरकारी राशि के घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर नासरीगंज थाने को सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...