बक्सर, अप्रैल 17 -- आरोप 15 वी व षष्ठम् वित्त योजना का खर्च नहीं हो रही राशि पदस्थापना के बाद डीडीसी नहीं आई हैं जिप कार्यालय बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकार के स्तर से विकाय कार्य के लिए आवंटित राशि 15 वीं व षष्टम् राज्य वित्त के करोड़ों की राशि पड़ी है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण जो भी विकास योजना ली गई थी उसका कार्य पूरा हो गया है। बावजूद राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सामान्य बैठक में ली गई योजनाओं का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज जिला परिषद सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज सदस्यों ने सदर एसडीओ से धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। यह भी पढ़ें- छात्रावासों में रिक्त सीटों पर जल्द नामांकन करें ताकि, आगामी 21 अप्रैल को जिला परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दें सके। सदर एसडीओ को दिए आवेदन में नाराज जिला परिषद सदस्यों...