सहरसा, जून 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन लायर्स हॉल निर्माण कार्य पैसे के अभाव में ठप हो गया है। जिससे जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं लायर्स हॉल की सुविधा से अबतक वंचित हो रहे हैं। जिला एवं अनुमंडल स्थित कोर्ट के अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए लायर्स हॉल निर्माण योजना तहत जिला कोर्ट में लायर्स हॉल निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लायर्स हॉल निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। लगभग 75 लाख से अधिक लागत से लायर्स हॉल निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पिछले वर्ष ही जिला विधिवेत्ता संघ को लायर्स हॉल हैंडओवर कर देना था लेकिन अबतक काम पूरा नहीं होने से हैंडओवर नहीं किया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग द्वारा इस लायर्स हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। अभियंता के अनुसार लायर्स हॉल का ...