सीवान, मई 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी जननी बाल सुरक्षा योजना (जेबीएसवाई) का लाभ जिले की अधिकांश लाभार्थी महिलाओं तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। खाते में राशि की कमी के कारण योजना के भुगतान में विलंब हो रहा है। स्थिति यह है कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक जिले में हुए कुल प्रसवों में अबतक 13 फीसदी लाभार्थियों को भी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मिले आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक जिले में कुल 36 हजार 951 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया गया। इनमें से अबतक मात्र 4 हजार 477 महिलाओं को ही जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जा सकी है। शेष 32 हजार से भी अधिक लाभार्थी अब भी प्रोत्साहन राशि के भुगतान का इंतजार कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ...