दुमका, मई 8 -- राशि की निकासी प्राप्त आवंटन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के आलोक में ही हो : उपायुक्त -उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को सरकारी विभागों तथा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) द्वारा राशि की निकासी एवं भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया पर गहन निगरानी रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला की वित्तीय व्यवस्था के लेखा-जोखा में कोषागार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक डीडीओ द्वारा प्रस्तुत बिल का कोषागार संहिता के नियमों के अनुरूप सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए त...