भागलपुर, जून 16 -- गोराडीह, संवाददाता। प्रखंड सभागार में सोमवार को पंचायती राज विभाग द्वारा एकदिवसीय गैर-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 पर चर्चा की गई। शिविर में प्रखंड के सभी मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, डाटा ऑपरेटर, लेखपाल शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से 16वीं वित्त आयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2026-27 से 15वीं वित्त आयोग के स्थान पर 16वीं वित्त आयोग कार्य करेंगी। नए वित्त आयोग की राशि का खर्च 50% स्वच्छता एवं जल प्रबंधन पर खर्च होगा। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पावेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुमारी वर्षा, प्रखंड समन्वयक विमल कुमार, मुखिया सुनील कुमार शर्मा, करूणा देवी, सहित कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर एक दिवसीय प...