नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- मंगल कर्क राशि में, गुरु और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, सूर्य, बुध और चंद्रमा तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि के गोचर में हैं। स्वाति नक्षत्र के चंद्रमा हैं, जिसके मालिक राहु हैं। सूर्य और चंद्रमा जब तुला राशि में मिलते हैं, तो हर बार तभी दीपावली मनाई जाती है। यहां नीच के सूर्य हैं और चंद्रमा के साथ हैं। हर बार ऐसे ही होता है। जब सूर्य का प्रवेश तुला राशि में होता है और अमावस्या की रात्रि होती है, तब दीपावली मनाई जाती है। अब ग्रहों की स्थिति जैसी है, वैसी है; बिल्कुल भी भयग्रस्त नहीं हों और बहुत ही शुभता के साथ इस त्यौहार को लीजिए। यह अंधकार भगाने का ही तो त्योहार है, यह दीपोत्सव है। यह खुशियां लाता है और उजियारा लाता है।मेष राशि- मेष राशि के जातकों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देना...