नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- उच्च का चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होकर के वृषभ राशि में है। चंद्रमा के नक्षत्र में चंद्रमा शुक्र के घर में बैठे हैं। धनदायक समय, शुभ समय कहा जाएगा। यह सृजन का समय होता है, यह शीतलता का समय होता है, यह ठहराव का समय होता है। तो एक शुभ समय इसको कहा जाएगा। मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।मेष राशि- जुबान से फूल झड़ेंगे। शब्दों पे इतनी अच्छी पकड़ होगी आपकी कि अपने हिसाब से चीजों को मोल्ड कर लेंगे। धन की स्थिति बढ़ेगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात चल रही है, शादी-ब्याह तय हो रहा है, एक शुभ संकेत आपके दिखाई पड़ रहे हैं। थोड़ा सा ऑप्शन में ...