नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Horoscope 10 January 2026, राशिफल: ग्रह-नक्षत्र की चाल हमेशा बदलती रहती है। इसका असर साफ तौर पर हमारे जीवन पर पड़ता है और इसी के आधार पर हर दिन की राशिफल का आंकलन किया जाता है। राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनका अलग-अलग स्वामी ग्रह होता है। इस ग्रहों का भी हमारे जीवन पर अलग प्रभाव पड़ता है। नीचे विस्तार से जानें कि 10 जनवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा होने वाला है... मेष राशि: आज मेष राशि वालों को कामकाज में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन हिम्मत रखेंगे तो सब ठीक होगा। लव लाइफ में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन प्यार बरकरार रहेगा। पैसों का ध्यान रखें। फालतू की खरीददारी से बचें। अनावश्यक खर्चा टालें। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। खानपान ठीक करें। जंक फूड ना खाएं। वृषभ राशि: आज आपका रिश्ता अच्...