अमरोहा, फरवरी 11 -- जोया, संवाददाता। पेशकार राशिद हुसैन की हत्या के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी नवाजिश के घर पर डिडौली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव में मुनादी कराई है तथा दस दिन के भीतर हाजिर नहीं होने पर अगली कार्रवाई की चेतावनी दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल निवासी राशिद हुसैन सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में पेशकार थे। बीती 11 जनवरी की दोपहर राशिद हुसैन कार में सवार होकर मुरादाबाद के गांव पट्टी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। उनके साथ में पत्नी रुखसार और भतीजे सलमान के अलावा तीन बच्चे भी थे। जब उनकी कार बंबूगढ़ से आगे पतकोई-हुसैनपुर की पुलिया के पास पहुंची तो गलत दिशा से आ रही बाइक की ओवरटेक करते समय कार से मामूली टक्कर हो गई थी। बाइक सवार लोगों ने फोन कर गांव से अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.