सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड की जलरपुर खुटवनिया, चौमुखा और सिसवा मंगलपुर पंचायत के 30 हजार से अधिक लोग गंडक के पानी से घिरे हुए हैं। बीते एक सप्ताह से यहां के लोग परेशानी झेल रहे हैं। राशन से लेकर दवा पहुंचाने के लिए यहां नाव ही सहारा है। तीनों पंचायतों के लोगों पहली चिंता यही है कि रात में किसी की तबियत नहीं बिगड़े, ऐसा होने पर रात में अस्पताल पहुंचाना नामुकिन है। कारण कि रात में नाव चल नहीं सकती और सड़क पर तीन से पांच फीट तक पानी की धार चल रही है। गर्भवतियों को लेकर चिंता अधिक है। लोग सिर पर क्षमता अनुसार 20 से 50 किलो राशन नाव तक पहुंचा रहे हैं। इसके बाद नाव से टापू बनी तीनों पंचायतों के लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सड़क पर फर्राटा भरती थीं गाड़ियां, अब चल रही नावेंमंगलपुर की स्थिति मंगलपु...