गाजीपुर, मार्च 22 -- खानपुर। क्षेत्र के ताजपुर मोलना गांव में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बीते गुरुवार को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ पंचायत भवन पर धरना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार कई महीनों से राशन नहीं बांट रहा है। सूचना मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर कोटेदार रामवृक्ष यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटा निलंबन की संस्तुति उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि चार महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा था, जबकि अंगूठा लगवा लिया जाता था। साथ ही फर्जी तरीके से वजन दिखाने का भी आरोप लगाया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल ताजपुर मोलन...