चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में नवाचार के तहत शुरू किया गया आहार दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा झींकपानी प्रखंड का भ्रमण कर जन वितरण प्रणाली दुकानों द्वारा किए जा रहे राशन वितरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा प्रखंड के टुटुगुटू पंचायत स्थित अटल महिला समिति व डीलर जयराम देवगम द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों पीडीएस दुकानों द्वारा गोदाम से उठाव किए गए राशन का आगत पंजी एवं वितरण पंजी, 4 जी ई-पोश मशीन के माध्यम से वितरण, तौल मशीन आदि का बारी-बारी से जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- धान खरीद पर डीसी सख्त, नए केंद्र खोलने का निर्देश मौके पर उपायुक्त द्वारा दोनों पीडीएस दुकान संचालक को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा निर्दिष्ट सभी...