कन्नौज, मार्च 28 -- कन्नौज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च 2026 के लिए निर्धारित खाद्यान्न और अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलने वाली चीनी का वितरण अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि पूर्व में यह वितरण 12 मार्च से 28 मार्च तक निर्धारित था, लेकिन कुछ लाभार्थियों को राशन न मिल पाने के कारण आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर अवधि में विस्तार किया गया है। अब शेष कार्डधारक भी निर्धारित तिथि तक अपना खाद्यान्न और प्रति कार्ड 3 किलोग्राम चीनी Rs.18 प्रति किलोग्राम की दर से प्राप्त कर सकेंगे। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए ई-पॉस मशीनों के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दोप...