लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- राशन कार्ड ले रही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। जिससे वह स्वरोजगार करें और परिवार की आय बढ़े। परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने यह पहल की है। जिले में पहले से ही 25 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूह गठित हैं इनसे तीन लाख 24 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। अब साढ़े चार लाख और महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। सीडीओ ने इसके लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि राशन कार्ड में दर्ज 18 साल से ऊपर की महिलाओं के आधार जमा कराकर समूहों से जोड़ा जाए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि आत्मनिर्भर परिवार बनाने के लिए महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाएगा। समूह से जुड़कर महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी जिससे परिवार की आय में बढ़ोत्तरी होगी। सीडीओ ने बताया कि ग्रामीण राशन कार्ड में ...