औरैया, फरवरी 17 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड के सलेमपुर गांव में बुधवार को पागल कुत्ते ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी शशि देवी पत्नी अजय कुमार अपने छोटे पुत्र अश्वनी के साथ राशन लेने जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक पागल कुत्ते ने बच्चे पर झपट्टा मार दिया और उसके पैर में काट लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुत्ते को किसी तरह भगाया। घायल बच्चे को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए, जहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर उपचार किया। डॉक्टरों ने परिजनों को समय से टीके लगवाने और बच्चे की निगरानी रखने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है...