सहारनपुर, फरवरी 9 -- राशन लेकर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ की। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट की। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोमवार को राशन लेकर वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर युवती के साथ धक्का मुक्की की। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, गांव अंबेहटाचांद में एक महिला को उसके ही पड़ोसियों कहासुनी होने पर मारपीट की। मारपीट में महिला चोटिल हो गई। पीड़िता ने पड़ोसी महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...