गढ़वा, जून 6 -- डंडई, प्रतिनिधि। बीडीओ देवलाल करमाली के आश्वासन से प्रखंड क्षेत्र के आदिम जनजाति परिवारों का सब्र टूट गया है। तीन माह बाद भी खाद्यान्न गबन के आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। मामले में आदिम जनजाति के लोगों ने उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के अलावा डीएसओ देवानंद राम, एसडीओ संजय कुमार को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि डाकिया योजना अंतर्गत जनवरी से मार्च तक मिलने वाला राशन उपप्रमुख पति रामाशीष प्रसाद के सीमेंट दुकान से 70 बोरा और उनके घर से 56 बोरा चावल बरामद किया गया था। तत्पश्चात उक्त दोनों जगहों पर रखे गए चावल को आदिम जनजाति परिवार के लोगों के द्वारा बरामद कर कार्रवाई के लिए बीडीओ और थाना प्रभारी के पास लिखित शिकायत किया गया था । साथ ही खाद्यान्न की खरीद बिक्री कर...