बुलंदशहर, फरवरी 26 -- तहसील डिबाई के ग्राम डिबाई देहात नगलाखेड़ा में राशन वितरण में धांधली और ग्रामीणों से अभद्रता करने वाले राशन डीलर के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायतों की जांच के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच के आधार पर कोटेदार राजकुमार की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर विजेंद्र कुमार, प्रिया देवी, रामकिशोर समेत कई ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक दानपुर ने 31 जनवरी को मौके पर जाकर की। जांच के दौरान 54 राशन कार्ड धारकों ने बयान दर्ज कराए कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलता है और सभी यूनिटों का खाद्यान्न नहीं दिया जाता। बार-बार चेतावनी के बाद भी कोटेदार राजकुमार की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। ...