गोरखपुर, मई 3 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। भदरखी गांव की पुलिया पर रविवार दोपहर राशन मिलने की जानकारी पूछना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कोटेदार और उसके साथियों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित रामू राजभर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह गांव के बाहर जा रहा था, तभी कोटेदार काशीनाथ से राशन वितरण के बारे में पूछा। इस पर कोटेदार भड़क गया और साथियों संग गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। युवक के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...