पटना, दिसम्बर 15 -- जन वितरण प्रणाली में राशन प्राप्त करने वाले अपात्र लाभुकों का अभियान चलाकर नाम काटा जाएगा। इसी क्रम में अनुमंडलों में कैंप मोड में संदिग्ध राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह अभियान 17 से 30 दिसंबर तक चलेगा। इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी कैंप मोड में अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध संदिग्ध राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली डेटा भौतिक सत्यापन कराकर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित सभी लाभुकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराना भी सुनिश्चित करें। विभाग ने कहा है कि अभियान की सफलता के लिए लाभार्थियों/कार्डधारियों के बीच सूचना का व्य...