पीलीभीत, मई 28 -- बरखेड़ा। गांव नगरा फिजा निवासी हेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई को वह कोटा की दुकान से राशन लेने गया था। वहां मौजूद अल्लाह बख्श ने राशन देने से मना कर दिया। उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अल्लाह बख्श, अकरम, अशरफ और अल्लाह बख्श की पत्नी ने उसके मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...