बोकारो, मार्च 21 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पोखरिया मुखिया बसंती देवी की राशन दुकान व पोखरिया पंचायत के झामुमो सचिव हीरालाल महतो की पोल्ट्री फर्म में चोरी कर फॉर्म को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मुखिया ने बताया कि बीते गुरुवार की रात दुकान बंद कर हम सभी परिवार खाना खाने के बाद घर में सो गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखे 15 हजार नगद व जार में भरा दस लीटर पेट्रोल गायब है। वहीं झामुमो पंचायत सचिव हीरालाल महतो की पोल्ट्री फर्म गोलाडीह बढ़ाही से चोरों ने 25 सौ रुपये नगद व फर्म के सारे सामान चोरी कर फार्म को आग के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.