बुलंदशहर, जनवरी 13 -- नगर के तेलिया घाट स्थित शिवनगर कॉलोनी के लोगों ने राशन डीलर पर प्रत्येक यूनिट एक किलो राशन कम देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। शिव नगर कॉलोनी की महिलाएं मंगलवार को राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए तहसील पहुंच कर एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने बताया कि राशन डीलर की मनमानी और तानाशाही के चलते मोहल्ले वाले पूरी तरीके से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राशन डीलर प्रत्येक यूनिट पर एक किलो राशन कम दे रहा है। अगर इसका विरोध कार्ड धारक करते हैं तो राशन डीलर कार्ड धारकों के साथ बदसलूकी करने लगता है। मोहल्ले वालों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे से लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि मोहल्ले वालों की शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी, उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। शिकायत ...