रांची, अगस्त 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, झारखंड प्रदेश की ओर से सोमवार को डोरंडा शिशु सदन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने की। कार्यक्रम में राशन डीलर की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रदेश कमेटी का विस्तार कर पदधारियों का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर से आए संगठन के पदधारी, कोर कमेटी के सदस्य एवं रांची जिला के जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...