बुलंदशहर, मई 10 -- तहसील क्षेत्र के गांव पीरबियावानी में राशन डीलर पर लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों की जांच रविवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने की। राशन वितरण में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं को समय पर राशन न दिए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर एआरओ सिपाहीलाल, सप्लाई इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार तथा स्थानीय पूर्ति लिपिक गांव पहुंचे और शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की। इस दौरान हंगामा भी हो गया, मामलों को किसी प्रकार शांत कराया। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि राशन डीलर द्वारा नियमित रूप से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जांच टीम ने...