जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। घाटशिला के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की कथित आत्महत्या के मामले ने पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में पीडीएस डीलरों की समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से कमीशन भुगतान लंबित रहने, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे डीलर की मौत के विरोध में विभिन्न संगठनों एवं पीडीएस डीलरों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन का कारण प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मृतक डीलर ने आत्महत्या से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट में आर्थिक परेशानियों और बकाया कमीशन का जिक्र किया है, जो यह दर्शाता है कि राज्यभर के पीडीएस डीलर किस कठिन परिस्थिति में काम करने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि वर्षों से कमीशन और अन्य मदों का भुगतान लंबित रहने के कारण डीलर आर्थि...