धनबाद, सितम्बर 2 -- धनबाद, संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने पीडीएस से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा है। डीलरों ने कहा कि राज्य में करीब 25 हजार जन वितरण दुकानदार अपने परिवार का भरण-पोषण इसी कारोबार से करते हैं, लेकिन समय पर कमीशन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में पीएमजीकेएवाई, एनएफएसए और जेएफएसएस के तहत वितरित खाद्यान्न का लंबित कमीशन जल्द भुगतान करने, आवंटित खाद्यान्न का उठाव होने से पहले ही कमीशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: आवंटन के साथ ही डिलरों का कमीशन का भी अग्रिम भुगतान हो : सुनील डीलरों ने मासिक आय की सीमा बढ़ाने, खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया में सु...