गोड्डा, मार्च 19 -- बोआरीजोर , प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षमता बढ़ाने, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने, और राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यशाला में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमोद मेहरा के द्वारा पीडीएस एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। ई-पॉश मशीन के संचालन, तकनीकी त्रुटियों के निवारण, और वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डीलरों को प्रशिक्षिण दिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जन वितरण प्रणाली प्रबंधन,जन वितरण विक्रेता नियंत्रण आदेश 2024 की जानकारी, खाद आपूर्ति श्रृंखला की जानकारी दी गई। ई-पॉश मशीन प्रशिक्षण में डीलरों को जानकारी, पात्र लाभ...