आदित्यपुर, मार्च 18 -- गम्हरिया। जिले के राशन डीलरों को कमीशन नहीं मिलने से आक्रोश है। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर कमीशन दिलाने की मांग की है। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष फूलकांत झा ने बताया कि कमीशन नहीं मिलने से राशन डीलरों की समस्याओं बढ़ती जा रही है। बताया कि जिले के सौ से अधिक राशन डीलरों का पिछले कई महीने से एनएफएस का कमीशन भुगतान नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...