बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- जनपद के राशन डीलरों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गांव अमीनगर में बैठक राशन विक्रेता कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई। बैठक में समिति के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रबोस सिंह रावत ने कहा कि राशन डीलरों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में सक्रिय राशन डीलरों को ही शामिल किया जाएगा। इस बैठक में बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे, जिनमें कुलवंत चौधरी, राजेश कुमार, सुरेन्द्रपाल सिंह, सुल्तान अली, नत्थन सिंह, ज्योति, सीमा, रचना, अब्दुल अंसारी, मोहम्मद शमी, रामवीर, अनिल, धर्मन, ज्वाला प्रसाद, सुधीर कुमार, छतरपाल, सोनू, मेघराज आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...