फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने शुक्रवार को भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक राशन डिपो पर औचक निरीक्षण कर अनियमितताओं का खुलासा किया। जांच के दौरान डिपो पर अन्य क्षेत्रों की मशीनों से राशन वितरण किया जाना सामने आया, जिस पर विभाग ने डिपो धारक को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर उड़न दस्ता ने आपूर्ति विभाग के निरीक्षक आदर्श कुमार के साथ मिलकर बलदेव के राशन डिपो पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि डिपो धारक को अन्य क्षेत्रों की मशीनें अटैच की गई थीं, जो आदर्श नगर व कुम्हार वाड़ा क्षेत्र की हैं, लेकिन इन मशीनों के माध्यम से राशन भगत सिंह कॉलोनी में ही वितरित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान डिपो पर 12 किलो गेहूं, 1694 लीटर सरसों तेल और 846 किलोग्राम चीनी का स्टॉक मिला। ऑन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.