बागपत, मई 7 -- बागपत। ट्रकों में ईंट-पत्थर रखकर कोटेदारों को कम राशन देने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर ठेकेदार, ठेकेदार के प्रतिनिधियों और दो ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ राशन का गबन करने और कूटरचित कागजात बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गीता देवी उचित दर विक्रेता ग्राम अंगदपुर और हिमांशु जैन सहायक द्वारा शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदार मैसर्स सूरजपाल ट्रान्सपोर्ट द्वारा खाद्यान्न परिवहन में गम्भीर अनियमितताओं, चावल के साथ इंट, पत्थर, गीली सामग्री आदि के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद गठित की गई संयुक्त जांच टीम ने गत एक मई को 35 उचित दर विक्रेताओं अथवा उनके सहायक के बयान दर्ज किए गए। सभी ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.