रामपुर, अगस्त 17 -- ​रामपुर। प्रदेश सरकार ने राशन कोटेदारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। अब प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का भारत गार्डन में सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। शहर विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि रामपुर में लगभग 17 लाख लाभार्थियों को राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने विक्रेताओं से अपील की कि जिनकी यूनिट कट गई है, उन्हें नियमानुसार जोड़ने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभांश बढ़कर हुआ 125 रुपये प्रति क्विंटल जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने...