अमरोहा, जून 8 -- हसनपुर, संवाददाता। राशन की दुकान के विवाद को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव के मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्रवाई दरोगा की तहरीर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।जानकारी के मुताबिक गांव में तीर्थ व रामपाल पक्ष के बीच राशन की दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें राशन डीलर निम्ना देवी समेत 15 लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट हुई थी। किसी ने मारपीट व पथराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक...