हल्द्वानी, जून 1 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। लालकुआं-बिंदुखत्ता क्षेत्र में राशन कार्ड सत्यापन अभियान के दौरान पहले ही दिन बड़ी अनियमितता सामने आई है। 25 एकड़ कॉलोनी में 130 राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन के दौरान आठ सफेद राशन कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। जांच में पता चला कि संबंधित परिवारों के सदस्य स्थानीय मिल में कार्यरत हैं और निर्धारित सीमा से अधिक आय होने के बावजूद खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे थे।उपजिलाधिकारी न्यायिक एवं नोडल अधिकारी रेखा कोहली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को घर-घर सत्यापन किया गया। लाभार्थियों की आय, रोजगार, संपत्ति और पारिवारिक स्थिति की जांच की गई। यह भी पढ़ें- नैनीताल में 314 अपात्र राशन कार्ड निरस्त होंगे टीम में क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, राजस्व उपनिरीक्षक विजेन्द्र चंद, ...