पूर्णिया, अप्रैल 29 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी एवं डगरुआ प्रखंड में राशन कार्ड बनाने के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग आवेदन करने पहुंचे लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण अधिकांश आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा। शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि शिविर की सूचना अचानक दो-तीन दिन पहले दी गई जिससे कई लोग जाति, निवासी और आय प्रमाण पत्र नहीं बनवा सके। दस्तावेजों के अभाव में वे आवेदन जमा नहीं कर पाए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि 10 दिन बाद दोबारा शिविर लगाया जाए ताकि वे आवश्यक कागजात तैयार कर आवेदन कर सकें। यह भी पढ़ें- अनुश्रवण की बैठक में राशन के उठाव-वितरण की ली जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रवेश आलम ने बताया कि विशेष शिविर समाप्त हो गया है। बायसी और डगरुआ दोनों प्रखंडों ...