गया, मई 6 -- शेरघाटी में डायलिसिस के लिए तरसते एक मरीज के राशन कार्ड को अधिकारियों ने रद्द कर दिया है। इस वजह से रोगी को हर हफ्ते मिलने वाली डायलिसिस में रुकावटें आने लगी हैं और उसकी जान पर खतरा बन गया है। मामला शेरघाटी प्रखंड के बीटी बीघा गांव के 52 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह का है। वह 10 साल से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जीवन को बचाए रखने के लिए उन्हें हर सप्ताह दो से तीन बार गया जी जाकर डायलिसिस करानी पड़ती है। यह क्रम चार वर्षों से चल रहा है। लेकिन, कुछ हफ्तों में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अधिकारियों द्वारा उनका राशन कार्ड रद्द कर दिए जाने के बाद जिला अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त डायलिसिस सुविधा बंद हो गई है। अब उन्हें हर बार डायलिसिस के लिए करीब 1900 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं。

डायलिसिस में आने लगी रुकावटें छोटे किसान ...