मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोल्हुआ पंचायत के वार्ड 9 के दर्जनों राशन लाभुकों ने सोमवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पर हंगामा किया। वे लोग राशन कार्ड रद्द करने से आक्रोशित थे। लाभुक सुनीता देवी, तेतरी देवी, शंकर पासवान, उमाशंकर पासवान, चंदन पासवान, चंद्रकला देवी, गरीब पासवान, प्रिंस कुमार, अंशिका कुमारी, जियालाल पासवान, हरेंद्र पासवान, रामबाबू पासवान आदि ने बताया कि उनलोगों को नियमित रूप से राशन मिल रहा था। सोमवार को डीलर शिवशंकर मिश्रा के यहां राशन लेने पहुंचे तो पता चला कि उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। इधर, कार्यपालक सहायक दीपक कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर विभिन्न कारणों से कई लाभुकों के राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। उन्होंने लाभुकों को आश्वासन दिया कि सभी की सूची तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी...