गढ़वा, जून 24 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चौरिया गांव निवासी नंदू चौधरी ने स्थानीय जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता के विरुद्ध राशन कार्ड में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े की शिकायत करते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता नंदू चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के नाम से निर्गत अंत्योदय राशन कार्ड में बिना उनकी जानकारी के आधार संख्या में बदलाव कर लंबे समय से सरकारी राशन का उठाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त राशन कार्ड उनकी दिवंगत पत्नी कौशल्या देवी के नाम पर जारी है, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य का आधार कार्ड उससे संबद्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द के साथ होगी दंडात्मक कार्रवाई : एमओ नंदू के अनुसार हाल ही में ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड की जानकारी...