मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर। डीएम कुमार गौरव ने जिले में राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष लक्ष्य को 5 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष्य अब तक करीब 85 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हो चुकी है। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा। जिलाधिकारी ने प्रखंड से लेकर अनुमंडल स्तर तक के अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने, लंबित एवं अपूर्ण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा नियमित अनुश्रवण एवं समन्वय के जरिए 05 अगस्त तक जिले के निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नए राशन कार्ड के लक्ष्य के करीब पहुंचा सारण जिला बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्वी एवं पश्चिमी अनुमंडल पद...