हाजीपुर, जुलाई 29 -- वैशाली जिले में सभी पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु मिशन मोड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभुक राशन कार्ड से वंचित न रहे,विशेषकर महादलित टोलों में प्रत्येक घर तक पहुंच कर पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक जिले में कुल 1,04,750 नए राशन कार्ड निर्गमन हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं,जिन पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान की प्रक्रिया साथ ही,शेष पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी योग्य लाभुकों को समयबद...