कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिले के राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य प्रगति पर है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने सभी राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। खास बात यह है कि कार्डधारक देश में कहीं भी अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं। उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों को सूचित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा ई-केवाईसी कराये जाने का कार्य शत-प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिमान है। भारत सरकार द्वारा लाभार्थियों की ईकेवाईसी प्रक्रिया सुलभ बनाने के लिए व्यवस्था की गई है कि कोई भी लाभार्थी पूरे देश में कहीं भी अपनी पसन्द की किसी भी उचित दर दुकान पर पहुंचकर ई-केवाईसी करा सकता है। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वह कहीं भी, किसी भी उचित दर दुकान पहुंचकर अपना ई-केवाईसी का कार्य त...